कहलगांव की सरस्वती विद्या मंदिर को मिली प्लस टू की मान्यता
भागलपुर। कहलगांव के पकड़तल्ला स्थित महादेव शंकरलाल कटारुका सरस्वती विद्या मंदिर को सीबीएसइ बोर्ड से प्लस टू की मान्यता मिल गयी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश राय ने बताया कि सत्र 2022 से कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकाय के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा। विद्या भारती के प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा, स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामानंद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, सचिव डॉ संतोष कुमार, विभाग सहप्रमुख विनोद कुमार व सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह व सभी शिक्षकों ने इसे ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए काफी अच्छा बताया।