अजब गजब: एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वास्थ्य
भागलपुर। भारत में अबतक तो जुड़वां या तीन बच्चे एक साथ होने की बात सुनी जाती रही है, लेकिन गुरुवार को कहलगांव शहर के प्राइवेट क्लीनिक में गांव की एक महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया।उक्त महिला को शादी के दस साल बाद पहली बार शिशु हुआ। महिला ने पटना में गर्भधारण के लिए लंबे समय तक उपचार कराया था। डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी महिला को भारत में संभवत: पहली बार चार बच्चा एक साथ हुआ और वह भी सामान्य प्रसव के द्वारा जो अपने आप में अनूठा है। परिजनों को सलाह दी गई है कि वे महिला और बच्चे को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ से दिखा लें।