बढ़ती ठंड को लेकर कहलगांव में 3 जगह हुई अलाव की व्यवस्था
कहलगांव में पछुआ हवा के साथ रोजाना बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में तीन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से अचानक बढ़ी ठंड से लोग अलाव न होने से ठंड से कांप रहे थे। स्टेशन चौक, गांगुली पार्क चौक तथा बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था कराई गई हैं। शाम सात बजते ही इन सभी स्थानों पर लकड़ी रखवाकर अलाव जलवाया जा रहा है।