ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कांग्रेस कैम्प कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

नवगछिया के कांग्रेस कैम्प कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस
भागलपुर। जिला के कांग्रेस उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 137वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से तालाब के किनारे मनाया गया। इस मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रंगरा के प्रखंड अध्यक्ष मोइजुद्दीन, गोपालपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद मौजूद थे।

 इस स्थापना दिवस के मौके पर तेतरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार दास को दलबल के साथ जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का श्री निषाद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इस अवसर पर श्री निषाद के द्वारा बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र प्रसाद सिंह, सुदर्शन प्रसाद सिंह, बाल्मीकि कुमार, शंकर प्रसाद सिंह, रामपुकार भगत, विनय कुमार सिंह, सुनील सिंह, शिव शंकर प्रसाद सिंह, छोटे लाल ततमा, राजीव चौधरी, सकलदेव राम, नित्यानंद सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।