कहलगांव के भखड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट, दो महिला हुई घायल
कहलगांव पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र के भखड़ी गांव में एक पारिवारिक विवाद के दौरान जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें सोनीदेवी और कलावती देवी घायल हो गयी। घायल अवस्था में दोनों महिला सनोखर थाना पहुंची। जहां से पुलिस द्वारा उपचार के लिए दोनों महिलाओं को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दोनों महिलाओं का इलाज किया गया।