ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र, इस तरह घर घर होगी माता की पूजा

आज से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र, इस तरह घर घर होगी माता की पूजा


राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। आज से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र। इस बार का नवरात्र आठ दिन का ही होगा। मान्यता है कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन माता अपने दिव्य लोक से पृथ्वी पर आती हैं। इसी के साथ ही नवरात्र प्रारंभ हो जाता। आज 7 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्र 15 अक्टूबर को पूर्ण होंगे। इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।


इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे तथा नौवें दिन विसर्जन होगा। चतुर्थी तिथि का क्षय होने से इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। इस साल पितृ पक्ष में एक दिन की वृद्धि हुई है, इसलिए नवरात्र आठ दिन होंगे। इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक साथ पड़ रही हैं। इसलिए मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा माता की आराधना एक साथ होगी।

दशहरा पर्व 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर ठाकुर ने बताया कि नवरात्र में खरीदारी सहित सभी कार्य विशेष शुभ माने जाते हैं, लेकिन इस बार ग्रह, नक्षत्रों के मेल से बन रहे कई शुभ संयोग इसे और अधिक पुण्य बना रहे हैं। नवरात्र में चार दिनों तक रवि योग का संयोग बन रहा है। अच्छे कार्यों के लिए यह योग काफी शुभ माना गया है।

उन्होंने बताया कि नवरात्र में माता के वाहन का भी बड़ा महत्व रहता है। देवी-भागवत पुराण में श्लोक शशि सूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च डोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता, गजे च जलदा देवी छत्र भंगस्तुरंगमे, नौकायां सर्वसिद्धि स्यात डोलायां मरण ध्रुवम्। इसके अनुसार गुरुवार को नवरात्रि आरंभ होने के कारण इस बार माता डोली में आ रही हैं।

बन रहे कई शुभ योग

नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी, इसलिए घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना श्रेष्ठ रहेगा। इसी प्रकार नवरात्र में चार बार रवि योग बन रहा है, यह योग उन्नति और समृद्धि देता है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में होगी। साथ ही नवमी पर भी सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। नवरात्र में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण, वस्त्र, रत्न आदि की खरीदारी काफी शुभ माना जाता है।