ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सेवा और समर्पण भाव से बूथों पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सेवा और समर्पण भाव से बूथों पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 
नवगछिया (भागलपुर)। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा शनिवार को सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष द्वारा सेवा और समर्पण भाव से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। इसी परिपेक्ष में लालगंज वैशाली के  विधायक संजय कुमार सिंह बूथ नंबर 168 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित परिचर्चा में शामिल हुए एवं उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री जी के जीवनी के आधार पर लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफ़ेसर भोला कुमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी यादव, सत्य प्रकाश झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, राजेश झा, रंजीत झा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के राजेश पासवान, प्रवक्ता रवीश भारती, महामंत्री चंदन भगत, बूथ अध्यक्ष अनिल जयसवाल इत्यादि लोग भी शामिल थे।
नवगछिया नगर में भी मनी जयंती
नवगछिया नगर में भी भाजपा के नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनायी गयी तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को जीवन में उतारे और इनकी ही सोच थी कि अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी अंत्योदय योजना का लाभ मिले। इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक मुरारी चिरानिया, सूरज महतो, उपेंदर यादव, संजय शर्मा, मनोज पासवान समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।