ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: भाजपा जिला मुख्यालय में आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर की गई बैठक


नवगछिया: भाजपा जिला मुख्यालय में शनिवार को आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर एक बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि 21 जून को जिला और प्रखंड स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून से 6 जुलाई तक बलिदान दिवस के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम निरंतर किया जाएगा। वहीं 25 जून को आपातकाल दिवस, 27 जून को मन की बात, 11 जुलाई को कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। फिर 16 से 31 जुलाई के बीच मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन विभिन्न मंडलों में किया जाएगा। 

जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभियान प्रमुख राजेश यादव, अजय कुशवाहा, जिला महामंत्री नीलांबर झा नीलू, विजय सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री अजीत कुमार पटेल, शंभू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कौशल जयसवाल, पंकज शर्मा, जिला मंत्री वीरेंद्र दास, मंडल महामंत्री हिमांशु कुमार, रंजीत झा, राजेश पासवान, प्रमोद मंडल, नवीन मंडल, आईटी सेल के सुबोध ठाकुर मौजूद थे। बैठक में कोरोना से मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए शोक संवेदना व्यक्त किया गया।