ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अमन कुमार आनंद बने नवगछिया के छात्र जदयू जिलाध्यक्ष


नवगछिया। छात्र जनता दल यूनाइटेड दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने शनिवार को 17 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस बाबत पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि अमन कुमार आनंद को नवगछिया छात्र जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया है। अमन कुमार आनंद ने शीर्ष नेतृत्व और नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
वहीं मौके पर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव रंजीत कुमार भगत उर्फ मुन्ना भगत, युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, युवा नेता अजय रविदास, छात्र नेता राहुल कुमार, मीडिया सेल के प्रिंस पटेल व रुपक पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।