ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में चिराग के जन्म दिन पर काटा गया केक


नवगछिया: लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय नवगछिया में 
केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विभांशु मंडल निषाद ने केक काटा और कार्यकर्ताओं के बीच केक एवं मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया. श्री मंडल ने कहा चिराग बिहार के भविष्य हैं और देश को चिराग जैसे लीडर पर नाज है. मौके पर युवा जिला अध्यक्ष सीपक कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पासवान, नकुल पासवान, मीरा देवी, जगदीश पासवान, प्रभास पासवान, अशोक दास, लोजपा नेता गौरव कुमार उर्फ पप्पू के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.