परिजनों ने बताया कि मिल्की गोशाला स्थित घर जाने वाला रास्ता कच्ची है। बारिश होने के कारण वहां पर जलजमाव हो गया और सड़क कीचड़मय है। सड़क पर ही बिजली का तार गिर गया था। इस कारण कीचड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। गुरुवार को अंकित उसी होकर घर जा रहा था और करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि युवक के पिता निरो मंडल मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में बिजली का काम करते हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने दो भाइयों में छोटा था। वह जीवी कॉलेज नवगछिया में बीए पार्ट वन का छात्र था।