ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की पहली पसंद बने शैलेश- विश्वास झा


नवगछिया- गोपालपुर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी शैलेश कुमार विभिन्न पंचायतों में लगभग भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लालटेन छाप पर वोट देने की अपील विशेष रुप से की है। 
यह जानकारी राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने देते हुए बताया कि मतदाताओं ने भरोसा जताया है कि गोपालपुर के विकास के लिए शैलेश को ही अपना समर्थन देंगे। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को जागरूक कर अपनी जीत सुनिश्चित करने का दावा किया है। लगातार युवाओं में भी ये क्रेज देखने को मिल रहा है कि वे लोग भी युवा विधायक शैलेश को चुनना चाहते हैं। वही जनसंपर्क अभियान के तहत माले नेता गौरीशंकर राय, शालू यादव, हिमांशु यादव, अमर झा सहित सैकड़ों समर्थकों ने सहयोग किया।