ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शैलेश के चुनाव प्रचार में उतरे सैकड़ों समर्थक- विश्वास झा


नवगछिया- महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार के पक्ष को लेकर लालटेन छाप पर वोट दिलाने व गोपालपुर सीट को जीतने के लिए इस्माइलपुर प्रखंड में अध्यक्ष लड्डू दास, किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अरविंद दास, मीणा देवी, संतोष सुमन, अधिवक्ता नंदलाल यादव चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं गोपालपुर प्रखंड में अध्यक्ष प्रमोद चौबे, संतोष मंडल, प्रिंस कुमार तो नवगछिया प्रखंड में अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, रणवीर उर्फ शालू यादव और नगर में अध्यक्ष तनवीर बाबा, जफर अंसारी, जिलाध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन, सद्दाम, मनोवर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
रंगड़ा प्रखंड में आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, सिकंदर दास, अमर झा, हिमांशु शेखर झा, रंजीत, अनमोल, विक्की, धीरज, सोनू, शिवराज, मुकेश यादव सहित महिला जिलाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, रामविलास सिंह, छोटू सिंह भदौरिया, डॉ. विपिन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लगे महागठबंधन समर्थक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का कमान संभाले हुए हैं। इधर प्रत्याशी शैलेश कुमार ने मुरली, चंद्रखड़ा, सधुवा, चापड़, रंगड़ा, मदरौनी, कुमादपुर सहित कई पंचायतों का भ्रमण कर अपने पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान जिला प्रवक्ता विश्वास झा, माले नेता गौरीशंकर राय सहित हजारों समर्थक जुटे रहे।