ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तीन साल में ही बिहार को एशिया का नंबर वन राज्य बना देंगे- पप्पू यादव

नवगछिया: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को भवानीपुर में गुमटी नंबर दस के पास उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवानीपुर के मैदान में गोपालपुर से जाप प्रत्याशी शबाना आजमी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा बदहाल हो चुके बिहार को संवारने के लिये पांच या दस साल नहीं बस तीन साल दीजिए । तीन साल में ही बिहार को एशिया का नंबर वन राज्य बना देंगे। मंच पर जाप प्रत्याशी सह जिला पार्षद शबाना आजमी भी मौजूद थी।