ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में फिर मिले 34 कोरोना संक्रमित, आंकड़ा हुआ 2500 कि पार

नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज इसके पहले जहां 83 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं अब और 34 नए लोगों की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 2511 हो गई है।
बिहार में नए 34 और कोरोना मरीज की पुष्टि के साथ ही प्राप्त विवरण के अनुसार शेखपुरा में 3, समस्तीपुर में 4, जमुई में 1, लखीसराय में भी 1, पूर्णिया में 7, बांका में 11, भागलपुर में 4 और कटिहार में 3 मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2511 हो गई है।