ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम सम्पन्न, लोगों ने खूब लिया लुफ्त


नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा द्वारा पहली बार स्थानीय बालभारती विद्यालय (गौशाला रोड) में होली मिलन समारोह रंगीलो राजस्थान गुरुवार की देर रात धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसका उद्घाटन बिहार प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार तोदी, मुख्य अतिथि महेश कुमार जालान, मुकेश जैन, नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, सचिव विनोद केजरीवाल, विद्यालय उपाध्यक्ष सह प्रमुख समाजसेवी अजय कुमार रूंगटा, गौशाला सचिव रामप्रकाश रुंगटा एवं प्रदीप जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  
इस कार्यक्रम की शुरुआत गायक नरेंन सोनी कोलकाता द्वारा श्रीगणेश वंदना से की गई। इसके बाद एक पर एक गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। साथ ही स्वरूपा शर्मा कोलकाता ने भी राजस्थानी गीत एवं होली गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वही स्पर्श डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा कई तरह के मनमोहक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मोह लिया।
इससे पहले बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद तोदी ने बिहार में मारवाड़ी सम्मेलन की स्थिति और उनके द्वारा किये गए और किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं सम्मेलन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश जालान ने मारवाड़ी भाषा में ही सबों का स्वागत करते हुए आगामी 4-5 अप्रैल को पटना में होने वाले कार्यक्रम में सबों को आने का न्योता देते हुए होली की मस्ती में डुबोया।
रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम के दौरान प्रमुख कलाकार के रूप में द ग्रेट इंडिया लाप्टर चैलेंज विजेता रजनीश त्रिवेदी (लखनऊ) ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया और जमकर तालियां बटोरीं। जिसका महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भरपूर लुफ्त उठाया एवं होली पर बने विभिन्न प्रकार के पकवानों का भी भरपूर रसपान किया।
 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष 
दिनेश सर्राफ, सचिव विनोद केजरीवाल, कार्यक्रम संयोजक संतोष यादुका, मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, रवि सर्राफ,  दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, अशोक गोपालका, बिनोद चिरानियां, नरसिंह चिरानियां, सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया, विश्वनाथ यादुका, विद्यासागर सर्राफ, सुभाष वर्मा, शिव पंसारी विनय प्रकाश सहित सभी सदस्य लगे हुए थे।