ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: होली में होगी रंगीलो राजस्थान की प्रस्तुति

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा द्वारा आगामी 12 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह एवं रंगीलो राजस्थान पर विचार विमर्श के लिए एक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने की। 
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक संतोष यादुका, मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, रवि सर्राफ तथा सचिव विनोद केजरीवाल ने बताया कि होली के अवसर पर बालभारती विद्यालय (गौशाला रोड) में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा द्वारा 12 मार्च गुरुवार को संध्या 7 बजे से रंगीलो राजस्थान नामक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थानी नृत्य एवं लोकगीत के साथ-साथ प्रसिद्ध कॉमेडियन रजनीश त्रिवेदी भी पधार रहे हैं।
मौके पर दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, अशोक गोपालका, बिनोद चिरानियां, नरसिंह चिरानियां सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया, विश्वनाथ यादुका, विद्यासागर सर्राफ व अन्य मौजूद थे।