राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। जिले के रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव के सौजन्य से रंगरा चौंक के निर्माणाधीन होटल परिसर मे रविवार को होली मिलन महासमारोह आयोजित किया गया। जिसमे रंगरा के गणमान्य लोगो ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। इस समारोह में पुरे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
इस होली मिलन महासमारोह से ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव इस बार गोपालपुर से विधानसभा की चुनावी तैयारी का भी मन बना रहे है। हजारो की संख्या मे इस होली मिलन महासमारोह मे जहां लोगो ने भी बढ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सभी लोग मोती यादव को चुनाव लड़ाने को भी उत्सुक दिख रहे थे।
मौके पर मोती यादव ने कहा कि जनता ही मालिक है। उनकी इच्छा अगर विधानसभा चुनाव लड़ाने की है तो मै उसे नकार नही सकता। मुझे जनता के बीच में ही रहना है और उनका काम करना है। चाहे प्रमुख होकर करू या विधायक बनकर। जो जनता की इच्छा होगी मै तैयार हूं। पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मै अभी राजद मे हूं। पार्टी अगर टिकट देती है तो मै सहर्ष स्वीकार करूंगा।