नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। इन दिनों बहुचर्चित कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानी को लेकर सोमवार को नोवोको सीमेंट के इंजीनियर प्रत्यूष सिन्हा, सेल्स अधिकारी अजिताभ रंजन द्वारा नवगछिया में एनएच 31 स्थित मां गायत्री सीमेंट एजेंसी के काउंटर पर स्थानीय राजमिस्त्रीयों और ठेकेदारों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान बताया गया कि हमारी सावधानी हमारे हाथों में है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है, बस हमारी सावधानी ही इसे मिटा सकती है। इसके लिए गर्म पानी और गर्म खाना ही उपयोग करें। वहीं इस मौके पर ग्लब्स और मास्क का वितरण भी किया गया।
मौके पर मा गायत्री सीमेंट के विक्रेता सुनील कुमार, सहदेव साह, कपिल कुमार रंजन और छोटू मिश्रा भी मौजूद थे।