नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय विनोद चौधरी का पुत्र सुशांत चौधरी जो कोलकाता स्थित राजेन्द्र छात्र निवास में रहकर पढ़ाई कर रहा है, कल शाम से लापता बताया जा रहा है। दोस्तों द्वारा भी काफी खोजबीन के बाद भी कोई अतापता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार इस समय वह इंटर का परीक्षार्थी है और परीक्षा भी चल रही है। उसके मोबाइल और पर्स भी उसके रूम में ही पड़े हैं। लेकिन उसकी कोई जानकारी किसी को नहीं मिल पा रही है।