ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: पुष्प प्रदर्शनी बालभारती विद्यालय में आज

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पुष्प गोष्ठी द्वारा आज 29 फरवरी शनिवार को गौशाला रोड स्थित बालभारती विद्यालय परिसर में पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिनके पास फूलों के गमले हों वे इस प्रदर्शनी में प्रतिभागी बन सकते हैं।
जिला स्तर पर कई वर्षों तक लगातार दर्जनों प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद इस साल राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित तथा राजभवन में सर्वाधिक पुरस्कारों से सम्मानित नवगछिया के प्रसिद्ध  समाजसेवी सह पुष्प प्रेमी पवन कुमार सर्राफ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए 29 फरवरी को सुबह के 8 बजे से 11 बजे दिन तक ही प्रवेश का समय निर्धारित है। जिसका उद्घाटन संध्या 5:30 बजे नवगछिया की एसपी निधि रानी करेंगी। वहीं इस प्रदर्शनी का मूल्यांकन आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के बाद विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नवगछिया में पुष्प प्रदर्शनी का लायंस क्लब द्वारा पहला प्रयास किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि यहां के लोगों में भी फूलों से प्यार बढ़े और उद्यान तथा बागवानी के लिए प्रेरित हो सकें। इसके लिए लायंस क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी और सचिव सुभाष चंद्र वर्मा काफी सक्रियता से लगे हैं।