नव-बिहार समाचार। बिहार के किशनगंज और भागलपुर जिले से खाटू (राजस्थान) की तीर्थ यात्रा पर जा रहे सैकड़ों तीर्थयात्रियों को पुरानी दिल्ली जंक्शन पर पानी के लिए गरीब नवाज एक्सप्रेस की कई बार विभिन्न डब्बों से चैन पुलिंग करने के और उग्र होने के बाद वहां के कर्मचारियों ने उक्त ट्रेन में पानी की व्यवस्था की। जिसे वे जबरन बिना पानी के ही लगातार आगे बढ़ाने पर आमादा थे। जबकि इसके लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की गई लेकिन सब बेकार साबित हो रहा था। थकहार कर तीर्थयात्रियों को लगातार कई बार कई डब्बों से चैन पुलिंग की। साथ ही ड्राइवर और गार्ड को परेशानी से अवगत कराया। काफी समझाने के बाद ट्रेन को पीछे लाकर पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलकर्मियों द्वारा इस तरह से परेशान हुए तीर्थयात्रियों में रेल व्यवस्था पर भारी क्षोभ और असंतोष गहरा गया है।