नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)।
स्थानीय श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरुवार को सर्वजन कल्याणार्थ श्रीशिवशक्ति योगपीठ में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज, बीएनएमयू मधेपुरा सह टीएमबीयू भागलपुर के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय, टीएमबीयू के पूर्व रसायनशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो डॉ ज्योतिन्द्र चौधरी, एसएम कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर (हिन्दी विभाग) डॉ आशा ओझा, टीएमबीयू के पूर्व कुलसचिव प्रो महावीर साहा, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, संपादक बृजेन्द्र दुबे, ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर ठाकुर, वामकोलाचार्य अनिमेष सिंह एवं पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष शिव शरण पोद्दार उर्फ सिया बाबू ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
जहां इससे पहले सुबह 5 बजे से पंडित आचार्य कौशल जी वैदिक एवं आचार्यों द्वारा सुप्रभातम और मंगल आरती मंगलाचरण पाठ के साथ किया गया। इसके बाद दर्जनों भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से गुरू चरण पादुका पुजन किया गया। वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिव और
शक्ति तथा महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से उदगार व्यक्त किया गया।
वहीं इस समारोह के दूसरे दिन सह महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज द्वारा दीक्षा भी प्रदान की जाएगी। समारोह के पहले दिन दिनभर योगपीठ आश्रम में भक्ति मय माहोल बना रहा। भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार समेत अन्य जिलों से भक्तों का आना जाना लगा रहा। गुरूदर्शन सह आशीर्वाद के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। जहां माधवानंद ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने भजनों के सुर और ताल से सभी को भक्ति रस में डुबो दिया। वहीं कार्यक्रम में श्रीशिवशक्ति योगपीठ के कुन्दन सिंह, संजीव भगत, सुमन सौरभ, पंकज भारती, युवराज सिंह, नंदन सिंह, शुभम आनंद, अरविंद साहु, बिक्कु, गौरव कुमार अन्य सभी भक्तजन मौजूद थे।