नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। भारतीय जनता पार्टी के नवगछिया स्थित नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आज शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना से रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। इस दौरान नवगछिया सहित बिहार के कुल ग्यारह जिलों में वे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के मौके पर नवगछिया कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन की खास मौजूदगी रहेगी।
इस उद्घाटन से पहले दिन शुक्रवार को कार्यालय परिसर में गृहप्रवेश पुजन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अगुवाई में शुरू हुआ। जिसमें सर्वप्रथम गौ पूजन कार्यक्रम किया गया। उसके बाद कुंवारी कन्या माही श्री सहित अन्य कन्याओं का पूजन कर सभी कन्याओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वामी आगमानंद महराज भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री सह विधान परिषद सदस्य राधामोहन शर्मा, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शैलेंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, शबाना आजमी, नगर पंचायत सदस्य चम्पा कुमारी,
आलोक सिंह, राजेश झा, आलोक बंटू, गगन चौधरी, मुरारी चिरानीयां, पंकज शर्मा, रंजीत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।