ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया से 61 श्याम भक्तों का जत्था खाटू धाम के लिए गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ रवाना


जय श्रीश्याम के नारों से गुंजायमान हुआ नवगछिया स्टेशन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान एवं वरिष्ठ श्याम भक्त श्रीजगदीश महाराज जी के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 61 श्याम भक्तों का जत्था गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा नवगछिया से खाटू धाम (राजस्थान) के लिए रवाना हुआ। जिनमें श्री श्याम भक्त मंडल के उपसचिव वरुण केजरीवाल, नरेश शर्मा, पारस खेमका, आदित्य राज, प्रदीप लाठ इत्यादि शामिल हैं।
बताते चलें कि राजस्थान खाटू धाम में लगने वाले फागुनी महोत्सव में ये भक्त रींगस स्टेशन उतर कर वहां से 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हाथों में श्रीश्याम निशान लेकर नाचते, झूमते, गाते, अबीर गुलाल उड़ाते हुए खाटू धाम स्थित बाबा श्रीश्याम मंदिर में अपना निशान अर्पित करेंगे। इन भक्तों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए नवगछिया से सभी श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, रवि प्रकाश सर्राफ, गोविंद केडिया, मनोज सर्राफ, शिव कुमार डोकानिया, विनय केजरीवाल, पत्रकार राजेश कानोडिया, मिडिया प्रभारी अशोक केडिया सहित मंडल के सभी सदस्य नवगछिया स्टेशन पहुंच कर भक्तों को भावपूर्वक विदा किया। मौके पर नवगछिया स्टेशन पर श्री श्याम प्रेमी का जनसैलाब उमड़ पड़ा था और सभी भक्त जय श्री श्याम के नारे लगा रहे थे। पूरा रेलवे स्टेशन "जय श्री श्याम" के जयकारे से गुंजायमान हो गया था।