ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में 23 को मनेगा वृहत रक्तदान उत्सव

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। 
क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा आगामी 23 फरवरी को बालभारती (पोस्ट ऑफिस रोड) में वृहत रक्तदान उत्सव मनाया जाऐगा। जिसे लेकर  संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया के प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 फरवरी को बाल भारती स्कूल में वृहत रक्तदान उत्सव  का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर काफी जोर शोर से तैयारी करनी है। लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए जागरूक भी करना है। 
संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वह अपना रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में खून पतला कर कोलेस्ट्रोल को कम करता है तथा हृदय आघात की समस्या कम होने की संभावना रहती है उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए इस बैठक में मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, राजीव गुप्ता, विक्रम भुडोलिया सुमित भगत, संदीप चिरानिया, राकेश चिरानिया, श्रीधर शर्मा, सन्तोष गुप्ता, मुकेश गुप्ता,  सुनील जोशी, नीरज गुप्ता, सुजीत गाड़ोदिया, पीयूष, काशी गुप्ता, अरूण मावंडिया, केशव पांडे आदि मौजूद थे।