ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में पुण्यतिथि पर याद किये गए बापू, दी गयी श्रद्धांजलि

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कांग्रेस कर्मियों ने 30 जनवरी को पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। इस मौके पर लत्तीपाकर स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह अशोक की अध्यक्षता में बापू की पुण्यतिथि मनाई गई। 

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने कहा कि महात्मा गांधी युग पुरूष थे। साथ ही वे सत्य और अहिंसा के पुजारी भी थे। उनके त्याग और बलिदान को देश सदैव याद करता रहेगा।

साथ ही उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विनय कुंवर, पंडित अत्यानंद झा, राजीव चौधरी, नवीन चौधरी, अजय कुमार सिंह, सतीश चंद्र ठाकुर आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।