ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के क्रिकेटर राजेश केजरीवाल की पत्नी खाना बनाने के दौरान झुलसी, मायागंज में मौत


नवगछिया। स्थानीय वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सह व्यवसायी राजेश केजरीवाल की पत्नी रीना केजरीवाल (50वर्ष) शुक्रवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान झुलस गयी। जिसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार मृतका के पति राजेश केजरीवाल तीन चार दिन से अपना तथा अपने पिता जगदीश केजरीवाल के इलाज के सिलसिले में कोलकाता में हैं। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना नवगछिया नगर के गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड़ की है। घटना के समय मृतका का बेटा अानंद केजरीवाल अपने कपड़े की दुकान पर था। मृतका की बेटी कोलकाता में पढ़ती है। बेटे ने बताया कि मां चाय बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में अाग लग गई और वह झुलस गई। सूचना पर मैं दुकान से घर आया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया। पुलिस महिला के पति अौर मायकेवालों के भागलपुर पहुंचने का इंतजार कर रही है। जिसका मायका पटना बताया जाता है। वहीं मां की मौत के बाद बेटा का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कह रहा था कि अगर हम घर में होते तो मां को आग से बुरी तरह जलने से बचा सकते थे। इधर, नवगछिया थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।