ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीमा बनी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष, अनुराधा सचिव

नवगछिया बाजार की सीमा रूंगटा के निवास पर बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नवगछिया शाखा का गठन हुआ। बेगूसराय से आयी प्रांतीय अंचल उपाध्यक्ष संगीता केडिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सीमा रूंगटा को अध्यक्ष, अनुराधा पंसारी को सचिव व लता गोपालका को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगीता केडिया व बबली मस्करा ने तीनों पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा के सचिव विनोद केजरीवाल, कान्ता केजरीवाल, वीणा सर्राफ, सीमा चिरानियां, अनिता सर्राफ, दीप्ति रुंगटा, खुशबू रुंगटा उपस्थित थे।