नव-बिहार समाचार, नवगछिया।
स्थानीय श्री गोपाल गौशाला प्रांगण में आगामी 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य परम् पूज्य बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज (वाराणसी) के श्रीमुख से
उनकी सुमधुर ललितमय सरलवाणी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्धघाटन समारोह में उद्धघाटनकर्ता स्वामी अनन्ताचार्य जी महाराज (अयोध्या), मुख्य अतिथि श्री धरणीधराचार्य जी महाराज (सतना, मध्यप्रदेश), विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार अनुमण्डल पदाधिकारी नवगछिया, संयोजक स्वामी आगमानंद जी महाराज उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान दयाराम चौधरी एवं मुख्य सहयोगी सजन शर्मा, बिनोद केजरीवाल और सुभाष वर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य स्वामी जी अपनी विशिष्ट शैली मे श्रीमद्भागवत का अमृतपान नित्य दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कराएंगे। जिसमें विभिन्न कथा का प्रसंग, उत्सव और झांकी भी होगी। इस धार्मिक बेला में नवगछिया ही नही पूरे भागलपुर जिले सहित कोलकाता, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य कई राज्यों से स्वामी जी के शिष्य एवं भागवत प्रेमी भक्क्तगण का आगमन होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक श्री वैष्णव भागवत समिति एवं भगवतजन के साथ साथ स्थानीय संस्थाए श्री श्याम भक्त मण्डल, सावरिया सरकार, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति के सदस्यगण सहित सजन शर्मा, बिनोद केजरीवाल, कमलेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार चिरानियाँ सहित नवगछिया के सभी भक्तगण लगे हुए है।
वहीं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि 16 दिसम्बर (सोमवार) को कलश शोभा यात्रा प्रातः 9 बजे श्री गरीबदास ठाकुरवाड़ी से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल श्री गोपाल गौशाला हेतु प्रस्थान करेगी। इसी दिन दीप प्रज्वलित एवं मंच पर वैदिक मंगलाचरण कथा वाचक स्वामी जी चरित्र, माल्यार्पण,श्रीमद्भागवत महोत्सव का शुभारंभ होगा। 17 दिसम्बर को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 18 दिसम्बर को प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार, 19 दिसम्बर को वामन अवतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 20दिसम्बर को गोवर्धन लीला और छप्पन भोग और होली महोत्सव तथा 21दिसम्बर को रुक्मणी विवाह होगा। इसके बाद 22 दिसम्बर(रविवार) को कथा विराम और हवन होगा।