नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पटना में 28 नवंबर को बापू सभागार में होने वाले लोकजनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस की सफलता को लेकर शुक्रवार को नवगछिया के राजेन्द्र कालोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता लोजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष डॉ विभांशु प्रसाद मंडल निषाद ने की। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से लोजपा के प्रदेश महासचिव सह नवगछिया जिला प्रभारी जीवन सिंह ने पटना में 28 नवंबर को आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान किया। जिसकी सफलता के लिए नवगछिया में सात सदस्यीय एक कमेटी भी बनाई गई। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो मुख्तार को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
नवगठित सात सदस्यीय कमेटी में नगर अध्यक्ष नकुल पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सीपक यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो मुख्तार, किसान जिलाध्यक्ष भूमि शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मीरा देवी तथा सक्रिय कार्यकर्ता सुनील हरिजन और अशोक दास को शामिल किया गया है। मौके पर यह भी तय किया गया कि स्थापना दिवस की सफलता के लिए नवगछिया जिला के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में 27 नवंबर को ही कैपिटल एक्सप्रेस से पटना के लिए प्रस्थान करना है।
मौके पर लोजपा के नवगछिया जिला प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि नवनियुक्त लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। युवा कौशल नेतृत्व और संरक्षण में पार्टी का व्यापक विस्तार देश भर में तीव्र गति से होगा। उनका प्रथम और ऐतिहासिक अध्यक्षीय भाषण 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में सुनने के लिए देश भर से लोग पहुंचेंगे।