ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया, भागलपुर और कहलगांव के 202 दुकानदारों के खिलाफ माप-तौल विभाग ने दर्ज कराया मामला

नव-बिहार समाचार, भागलपुर।
माप तौल विभाग से जिले के दुकानदार अपनी दुकानों का सत्यापन अगर नहीं करवाये हैं तो फाइन भरने के लिए तैयार रहें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन की माप-तौल भी दुरुस्त कर लें। नहीं तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी और उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ेगा। क्योंकि इन दिनों विशेष मुहिम के तहत माप-तौल विभाग की टीम जगह-जगह छापेमारी कर दुकानों की जांच कर रही है। 

इस मुहिम के तहत विभाग ने अभी तक भागलपुर सदर, नवगछिया व कहलगांव में दुकानों की जांच की। इस दौरान बगैर लाइसेंस संचालित दुकानें व माप तौल यंत्र सही नहीं पाए जाने पर 575 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस दिया है। इसमें भागलपुर के 258, कहलगांव के 163 और नवगछिया के 114 दुकानदार शामिल हैं। विभाग ने नोटिस में दुकानदारों तय मानकों को पूरा करने की हिदायत दी है। साथ ही इसे पूरा नहीं करने वाले 202 दुकानदारों पर विभाग ने मामला दर्ज करा कार्रवाई भी की। इसमें भागलपुर के 123, कहलगांव 37 और नवगछिया के 42 दुकानदार शामिल हैं। मामला दर्ज करने के बाद भागलपुर के 11, कहलगांव के 1 और नवगछिया के 2, यानी 14 दुकानदारों से विभाग ने 1 लाख 51 हजार रुपए की वसूली की है।