ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में जगह जगह मनाया जा रहा है जश्न, जम कर चल रहे हैं पटाखे और मिठाई

भागलपुर से राजेश कानोड़िया

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के अजय मंडल की जीत अब पूरी तरह से पक्की हो चुकी है। जो तेजी से लगातार आगे बढ़ते हुए 2,50,204 मतों से आगे चल रहे हैं। जहां अब गिनती के लिए वोटों की संख्या भी काफी कम ही बची है। मात्र 96,086 मतों की ही गिनती बांकी है। मतलब साफ है कि बचे सारे वोट भी अगर बुलो मंडल को मिल भी जाएं तो भी अजय मंडल की जीत निश्चित हो चुकी है। जिसकी सिर्फ आधिकारिक घोषणा होनी बांकी है। इस साफ और स्पष्ट तस्वीर को देखते हुए एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस क्रम में भागलपुर शहर, नाथनगर, कहलगांव, पीरपैंती के साथ साथ गंगा और कोसी पर के गोपालपुर तथा बिहपुर विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा, जदयू और लोजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मतगणना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

कुल मतदान             10,39,648

कुल गिनती                9,43,562

अजय मंडल               5,59,450

बुलो  मंडल                3,09,246

नोटा                             28,491

इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को अब तक मिले मतों की संख्या इस प्रकार है-

मो आशिक इब्राहिमी         8596
नुरुल्लाह                          8640
सुनील कुमार                    7045
सत्येन्द्र कुमार                   6456
दीपक कुमार                    6601
अभिषेक प्रियदर्शी            4863
सुशील कुमार दास            4174