ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खरीफ महाअभियान अंतर्गत किसानों को मिला खेती का खास प्रशिक्षण


भागलपुर से राजेश कानोड़िया

भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में खरीफ महाभियान प्रारम्भ कर कृषि विभाग द्वारा किसानों को खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई शुक्रवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में समारोह पूर्वक खरीफ महाभियान की शुरुआत की गई। जहां बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों डॉ सीएस आजाद और डॉ शशांक त्यागी द्वारा किसानों को कई प्रकार की खास जानकारियां दी गई।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर नवगछिया अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूनम देवी, नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, नवगछिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रभाकर निषाद, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी जी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलू जी, प्रगतिशील किसान अंगद जी, मधुकांत झा, विद्यानंद राय, बालमुकुंद बाबू, रविन्द्र चौधरी, उत्तम प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, संपत प्रसाद सिंह इत्यादि मौजूद थे। मौके पर किसान सलाहकार विन्देश्वरी यादव, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने किसानों को खरीफ महाभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। साथ ही किसानों को अपनी आमदनी को बढ़ाने की कई जानकारियां दीं। इसके अलावा मिलने वाले उपादान का भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के उपयोग तथा पशुपालन पर भी बल दिया।