ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी है ओ मां....


राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)।
तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी है ओ मां...., छोटा बच्चा जान के हमको, पास बुलाती है कितना सताती है इत्यादि गानों पर थिरकते हुए बच्चों ने अपनी मां को प्रसन्न करने का भरपूर प्रयास किया। मौका था नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मातृ शक्ति को नमन करने का।
इस कार्यक्रम को संचालित करने में शिक्षक ऋषभ झा, संदीप कुमार, आदित्य शिक्षिका आशा रानी, सपना पांडे, सोनम, साक्षी, आँचल, पल्लवी, रूपा, प्रियांशु, आरती देवी, काजल देवी एवं पिंकी देवी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद बच्चों की माताओं के लिए लक्की चेयर गेम और खेलो-जीतो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस मौके पर विद्यालय की निर्देशिका शिखा विश्वास ने कहा कि मां शब्द में सम्पूर्ण सृष्टि का बोध होता है। मां शब्द में समाहित है दुनिया की हर चीज। संतान के लालन पालन के लिए हर दुख का सामना करने वाली मां के साथ बिताए दिन सभी के मन में आजीवन सुखद व मधुर स्मृति के रूप में सुरक्षित रहते हैं। वहीं प्राचार्य विश्वास झा ने बताया कि जब तक हम माताओं को सम्मान देना नहीं सीखेंगे तब तक कुछ भी बदलना मुश्किल है। महिलाओं में अपना घर संभालते हुए समाज को नई दिशा देने की ताकत होती है। महिलाओं को सुरक्षित रखना भी हमारा परम कर्तव्य है। आधुनिकता की आड़ में महिलाएं नहीं रहीं तो मां कहां से लाएंगे। मौके पर शिक्षिका सपना पांडे और आशा रानी ने भी मां की शक्ति को परिभाषित करते हुए बताया कि जब बच्चा गोद में रहता है तो पहला शब्द मां ही बोलता है। हमारे जीवन को मां ही सजाती संवारती है। कार्यक्रम में दस महिलाओं को घरेलू वस्तुयें उपहार स्वरूप प्रदान कर उनका मान भी बढ़ाया गया।