ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किंग्स शंकरपुर बना विजेता, साइनिंग बहतरा उपविजेता


राजेश कानोड़िया, नवगछिया। अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड में जाह्नवी चौक पर चल रहे जाह्नवी क्रिकेट टूनामेंट फाईनल मैच में किंग्स शंकरपुर विजेता हुआ और साइनिंग बहतरा की टीम उपविजेता बनी। मौके पर मौजूद गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को शील्ड प्रदान किया। इससे पहले इस फाइनल मुकाबले का उद्घाटन भी विधायक गोपाल मंडल ने बल्लेबाजी कर किया था।

इस फाइनल मैच में किंग्स शंकरपुर ने टॉस  जीत कर पहले बलेवाजी करते हुवे 16 ओभर में 185 रन बनाये। वहीं जबाव में साइनिंग बहत्तरा के टीम 13 ओवर में ऑल आउट हो 82 रन बना सकी। मौके पर विधायक नरेंद्र कु नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, सिंटू कु अकेला,  अनिल मंडल, सुनील मंडल, शिक्षक वीरेन्द्र कु कन्हैया जी, मुन्नाभाई, अशोक कुमार अन्य दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे।