ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रबर लदे ट्रक से 581किलो गांजा बरामद, दो तस्कर सहित चार गिरफ्तार

बरामद गांजा का बाजार मूल्य करोड़ों में

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना के सामने राजमार्ग 31 स्थित नारायणपुर चौक पर शनिवार की देर रात्रि एनसीबी पटना के जोनल डायरेक्टर त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देश पर गठित 9 सदस्य टीम ने एक ट्रक की तलासी ली। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, सअनि शाहिद खान् व पुलिस बल ने अगरतल्ला से पंजाब जा रही रबड़ लदी ट्रक संख्या PB 13 AR 4066 से 581 किलो गॉजा 45 पैकेट में बरामद किया।

इस दौरान गांजा तस्कर खगड़िया जिले के मानसी थाना अंन्तर्गत चुकती निवासी मिलन यादव एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोथायर दियारा निवासी मिथिलेश यादव के साथ ट्रक चालक पंजाब के मोगा जिला के धर्मकोट थाना क्षेत्र के बिहन्दर कला निवासी लखवेन्दर सिंह और उपचालक तोता सिंह वाला गॉव निवासी सुखवेन्दर प्रीत सिंह को भी पॉच मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया। एनसीबी पटना के डायरेक्टर ने बरामद गॉजा का बाजार मुल्य करोड़ो रुपया बताया। भवानीपुर ओपी में बिहपुर सर्किल इंन्सपेक्टर नर्मदेश्वर चौहान व थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि त्रिपुरा के अगरतल्ला से रबड़ लदे ट्रक में उक्त बरामद गांजा लादकर खगड़िया में डिलीवरी करना था। जिसका बाजार मुल्य 13 से 20 हजार रुपए किलो बताया। पटना के एनसीबी गठित टीम में इंटेलीजेंस ऑफिसर विकास कुमार, धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, एन के यादव,रविरंजन कुमार, बरुण कुमार, संजीव कुमार, मान बहादुर क्षत्री, दिवेश कला भी शामिल थे।