राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)/संवाददाता। परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज द्वारा स्थापित लक्ष्मीपुर आश्रम रोड नवगछिया स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ में महाशिवरात्रि के मौके पर 3 और 4 मार्च को योगपीठ के वार्षिकोत्सव और महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां सारी तैयारियां स्वामी जी के निर्देशन में जारी है। जो शनिवार की देर रात तक पूरी हो जाएगी।
योगपीठ के वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि के मौके पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक सुप्रभातम, मंगल आरती और वेदादि सद्ग्रन्थ पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद द्वितीय चरण में 7 बजे से 11 बजे तक योगपीठस्थ सर्वदेव पूजन, दुर्गापाठ एवं रुद्राभिषेक आदि का कार्यक्रम होगा। तृतीय चरण में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन होगा। साथ ही चतुर्थ चरण में 4 बजे से शाम 7 बजे तक मंच उद्घाटन सह विद्वानों के उद्गार के पश्चात परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के आशीर्वचन का आयोजन होना है।
इस आयोजन के दूसरे दिन 4 मार्च सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक पहले दिन की तरह कार्यक्रम किये जायेंगे। जबकि दिन के 1 बजे से 3 बजे तक जहां भजन सम्राट डॉ हिमांशु मोहन मिश्र दीपक जी के भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालु ओतप्रोत होंगे। वहीं 3 बजे से 8 बजे तक सुरमणि पंडित शंकर मिश्र नाहर जी के भजनों और मानस विदुषी डॉ आशा ओझा तथा मानस कोकिला श्रीमती कृष्णा मिश्रा के प्रवचनों के साथ साथ अन्य विद्वानों के प्रवचन एवं उदगार से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे से देर रात तक योगपीठाधीश्वर परमहंस स्वामी
आगमानन्द जी महाराज के आशीर्वचनों की अमृत वर्षा होगी।
आगमानन्द जी महाराज के आशीर्वचनों की अमृत वर्षा होगी।
कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन 5 मार्च मंगलवार की सुबह भी सर्वदेव पूजन और रुद्राभिषेक के बाद विसर्जन किया जाएगा। इस आयोजन की सफलता में बाबा कुंदन सिंह, बाबा अनिमेष सिंह, ओमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना जी, संजीव जायसवाल उर्फ पप्पू जी, अरविंद साहू उर्फ मंटू जी, मनीष पांडेय इत्यादि दर्जनों प्रमुख श्रद्धालु सक्रिय हैं। जहां देशभर के कई राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे।



