ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विराट अखंड श्रीरामधुन संकीर्तन महोत्सव आज

नवगछिया। अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत एनएच 31 के मदरौनी चौक स्थित महंथ बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को विराट अखंड श्रीरामधुन संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर सोमवार को प्रातः 6 बजे से विशाल कलश शोभायात्रा मदरौनी चौक से निकल कर कोसी नदी किनारे तक जाएगी। जहां से कलश में जल भरकर वापस महोत्सव स्थल तक वापस आएगी। जिसमें लगभग एक हजार महिलाएं भाग लेंगी।
उपरोक्त जानकारी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्ति प्रसाद सिंह, सचिव मंटू सिंह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि इस विराट अखंड श्रीरामधुन संकीर्तन महोत्सव का उद्घाटन जहां बिहार विधान पार्षद सह सचेतक संजीव कुमार सिंह करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह होंगे। महोत्सव की सफलता के लिए मदरौनी और सहोड़ा तथा रंगरा के सभी प्रमुख एवं गणमान्य लोग लगे हैं।