ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा बने तिमभाविवि में सीनेट सदस्य

नवगछिया, संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा नवगछिया जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य बनाये जाने पर पूरे नवगछिया पुलिस जिला में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। श्री कुशवाहा के सीनेट सदस्य बनाये जाने पर बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कालेज के प्रधानाचार्य मो नईम उद्दीन, लेखापाल विनोदानंद मंडल, शिक्षक कमलदेव सिंह, रणविजय यादव, राजकिशोर सिंह,मो खालिद महमूद, शिक्षकेत्तर कर्मी राजेश कानोड़िया, अशोक गुप्ता, बिहपुर से मो शमीम मुन्ना, नवगछिया जदयू के अजीत पटेल, मिलन सागर, विमलदेव राय, अजय कुमार रूंगटा, शिव कुमार पंसारी, ज्ञानसक सिंह, हुलास चंद सिंह सहित स्थानीय जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को बधाई दी है।