ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मधुबनी पेंटिंग से सजी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ

दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली मिथिलांचल की प्रीमियम ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट मधुबनी पेंटिंग से सज-धजकर नौ कोचों के साथ नई दिल्ली रवाना हुई। गुरुवार की सुबह 8: 25 बजे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने दरभंगा जंक्शन पहुंचकर भारतीय रेल के इस अभिनव प्रयोग के संबंध में मीडिया को जानकारी दी तथा स्वयं भी इस ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गए। 

बिहार संपर्क क्रांति के रवाना होने से पूर्व डीआरएम ने कहा कि तकरीबन दो महीने में 50 कलाकारों ने बिहार संपर्क क्रांति के नौ डिब्बों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया। भारतीय रेल की ओर से किया गया यह पहला प्रयोग है। अगर यात्रियों ने इसे पसंद किया तो अन्य गाडि़यों में भी इसे उकेरा जाएगा। डीआरएम ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग की इस कला से दूसरे नगर व प्रदेश के यात्रियों को भी मिथिलांचल की कला व संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। मधुबनी पेंटिंग अपनी कला के लिए विश्वविख्यात रही है। इसलिए इस कला को ट्रेनों के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह संप्रेषित किया जा रहा है।