ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस गश्ती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच पुलिसकर्मी घायल, थानेदार की हालत गंभीर

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, बेगूसराय : होली के दिन अल सुबह बेगूसराय में पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें मुफस्सिल थानेदार
सहित कई जवान घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना की पुलिस वाहन गस्ती में थी और रजौड़ा से वापस मुफस्सिल थाना लौट रही थी। इसी दौरान कंकोल के पास ट्रक से चकमा खाकर बिजली के पोल से टकरा गई।
इस दर्दनाक हादसे में पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि वाहन में सवार थानाध्यक्ष लाल मोहन सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से थानाध्यक्ष को रेफर कर दिया गया।  इस हादसे में थाना अध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में थाना अध्यक्ष लाल मोहन सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल पुलिस कर्मी ने बताया कि लौटने के दौरान अचानक बिल्ली आ गई और सामने से ट्रक थी। इसी कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार मुफस्सिल थाना के प्रभारी लालमोहन सिंह सहित 5 जवान घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज एलेक्सिया हॉस्पिटल में चल रहा है। अस्पताल के डॉ. धीरज शांडिल्य ने बताया कि थानाध्यक्ष की हालत गंभीर है।
उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। होली के खुशी के दिन इस हादसे से पुलिस महकमे में सभी दुखी नजर आ रहे हैं। SP आदित्य कुमार ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए घायलों का हालचाल पूछने के बाद उचित इलाज के लिए नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को लगाया है। साथ ही ऐलेक्सिया हॉस्पिटल के निदेशक डाॅ. धीरज शांडिल्य से भी मोबाइल पर बात कर स्थिति की जानकारी ली है।