ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रमंडलीय आयुक्त ने किया कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त ने किया कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया। प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर राजेश कुमार ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के कोसी तटीय गांव मंदरौनी और खरीक प्रखंड के गंगा तटीय गांव राघोपुर में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। रंगरा के मंदरौनी गांव में चल रहे कटाव निरोधी कार्य में छोटे छोटे बोल्डर का उपयोग किये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। मंदरौनी में कार्य की धीमी गति पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त किया।

इधर खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत में चल रहे कटाव निरोधी कार्य के निरीक्षण के दौड़ान ग्रामीणों ने आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि राघोपुर में कई सारे ब्लैक स्पॉट है, जहां पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। लेकिन जल संसाधन विभाग द्वारा उन स्थलों पर कार्य नहीं कराया जा रहा है।

आयुक्त ने नवगछिया में जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जांच एक प्रशासनिक स्तर से टीम का गठन कर किया जायेगा। साथ ही विगत वर्षों में किन किन स्थलों पर कटाव या बाढ़ का सामना लोगों को करना पड़ा है, उन सभी जगहों की सूची अंचलाधिकारी से प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को दिया गया। कटाव निरोधी कार्य कार्यों के निरीक्षण के दौरान स्थल पर आयुक्त के साथ नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी खरीक निलेश कुमार चौरसिया, अंचलाधिकारी रंगरा मौजूद थे। 

बता दें कि निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नहीं थे। इधर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वे न्यायालय के कार्य से पटना आये हुए हैं यहीं कारण रहा कि वे स्थानीय निरीक्षण में उपस्थित नहीं हो पाये। रंगरा प्रखंड के कोसी तटीय गांव मंदरौनी में छ: करोड़ की लागत से बोल्डर रिबेटमेंट का कार्य चल रहा है। यहां पर परक्युपाइन लगाने का भी कार्य होना है। इधर खरीक के गंगा तटीय गांव राघोपुर में साढ़े तीन करोड़ की लगात से जीओ बैग से पुर्नस्थापन का कार्य किया जा रहा है।