ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया से आज सुबह रवाना होगी श्रीखाटू श्याम निशान यात्रा

नव-बिहार समाचार (नस), नवगछिया। आज मंगलवार की सुबह दस बजे 15715 अप गरीब नवाज एक्सप्रेस से दर्जनों श्याम भक्तों की टोली श्रीखाटू श्याम मंदिर राजस्थान के लिए रवाना होगी। इसके लिए
कल सोमवार को नवगछिया नगर स्थित गरीब दास ठाकुरवाड़ी में निशान पूजन के बाद नगर में निशान शोभायात्रा निकाली गई थी। जो विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गरीबदास ठाकुरवाड़ी में सम्पन्न हो गयी थी।
इस निशान यात्रा में स्थानीय श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, सचिव रूपेश रुंगटा, उपसचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतिया सहित कई प्रमुख सदस्यों के साथ साथ जगदीश महाराज, नरेश शर्मा, अशोक सिंह, संजीव गुप्ता, मोनी गुप्ता, दीपक चिरानिया, शम्भू चिरानिया सहित दर्जनों श्याम भक्त पुरुष एवं महिलाएं शामिल थी। सभी के हाथों में श्रीश्याम निशान था जो श्रीश्याम के जयकारे का जयघोष करते चल रहे थे।