ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ताजा खबर: सतना के समीप वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 8 घायल, अधिकारी और डॉक्टर रवाना

नव-बिहार समाचार। सतना और मुगलसराय के बीच आज सुबह 4.28 पर मानिकपुर स्टेशन के एडवांस सिग्नल पर 12741 वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस
बेपटरी हो गयी। जिसमे इस गाड़ी के S-3 से S-11 तक के डिब्बे, 2 जनरल कोच और 2 एक्स्ट्रा कोच प्रभावित हुये है। लगभग 8 यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसकी पुष्टि रेल अधिकारी भी कर रहे हैं। सभी घायलों को मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।अधिकारी और डॉक्टर्स घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है।
हेल्पलाइन नंबर निम्न है:-
जबलपुर 0761-2677746
कटनी-07622-297468
सतना 07672-228510
पटना 0612-2206967
मुगलसराय 05412-251258, 05412-254148