ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बाल विवाह और दहेज प्रथा के उन्मूलन का अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने लिया शपथ

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। जिले के नवगछिया अनुमंडल में आज गांधी जयंती के मौके पर बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के उन्मूलन को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा अनुमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
वही इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया में प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को इस की शपथ दिलाई गई। उधर बिहपुर प्रखंड कार्यालय में भी एमओ, सीओ सहित दर्जनों सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों सहित गणमान्य लोगों ने इसकी शपथ ली।