ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गैस पर चाय बनाने के दौरन झुलसा व्यक्ति, स्थिति नाजुक

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), भागलपुर । भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र के शेखुआ के रहनेवाले भागवत मंडल (50) चाय बनाने के दौरान आग लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर स्थिति में मायागंज में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब की बतायी जा रही है। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल की पत्नी माया देवी ने बताया कि उसका पति भगवत मंडल शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब अपने घर में गैस पर चाय बना रहा था। गैस की पाइप लिक होने की वजह से आग भभककर उसके कपड़े में पकड़ लिया और देखते ही देखते उसके पुरे शरीर में आग पकड़ लिया।

उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर घटना की सूचना अपने अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के सहयोग से महिला ने उसे इलाज हेतु मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में उसके पति का शरीर 80 प्रतिशत से अधिक जल चूका है। उसकी स्तिथि नाजुक बतायी जा रही है।