ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया चौसा मार्ग में यूपी के युवक की हत्या

मधेपुरा/ नवगछिया। चौसा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के चौसा-नवगछिया मुख्य मार्ग में
भटगामा के पास से युवक का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की पहचान यूपी के सहजानपुर जिले के गोड्डा थाना क्षेत्र के सिकरानिया निवासी राजेश कुमार यादव के रुप में की गई है। हत्या के कारणों का पता अब तक नही चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
बताया गया की मृत युवक यूपी से नवगछिया के रास्ते अपने ससुराल पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर जा रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या हुई है। मृतक की पत्नी जय माला देवी को चौसा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है।