नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज राजद की होने वाली भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में बिहार के
कोने कोने से आने वाले वाहनों के लिये डेढ़ दर्जन से भी अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जहां निर्धारित क्षेत्र के ही वाहनों का पार्किंग किया जा सकेगा। ये है पार्किंग स्थलों का विवरण जहां किस क्षेत्र के कितने वाहनों की होगी पार्किंग क्षमता-
वेटनरी कॉलेज परिसर 300 वाहन क्षमता, गांधी सेतु, फतुहा की ओर से आने वाले बड़े वाहन
गर्दनीबाग रोड न. 11 के बायें फ्लैंक में 50 वाहन क्षमता, कोइलवर, मनेर-बिहटा, खगौल-दानापुर से आनेवाले बड़े वाहन
जीरोमाइल से मीठापुर तक सड़क के किनारे 1000 वाहन क्षमता, हाजीपुर, फतुहा, नालंदा, नवादा से आनेवाले बड़े वाहन
ट्रांसपोर्ट नगर के भीतर 200 वाहन क्षमता, हाजीपुर, फतुहा, नालंदा, नवादा से आनेवाले बड़े वाहन
पटना हाइस्कूल ग्राउड 100 वाहन क्षमता,पाली, बिहटा, नौबतपुर, फुलवारी, जहानाबाद से आनेवाले बड़े व छोटे वाहन
गेट पब्लिक लाइब्रेरी 100 वाहन क्षमता, पाली, बिहटा, नौबतपुर, फुलवारी, जहानाबाद से आनेवाले बड़े व छोटे वाहन
संजय गांधी स्टेडियम 100 वाहन क्षमता, पाली, बिहटा, नौबतपुर, फुलवारी, जहानाबाद से आनेवाले बड़े व छोटे वाहन
बेऊर जेल के सामने 100 वाहन क्षमता, अनिसाबाद चेकपोस्ट की ओर से आनेे वाले बड़े-छोटे वाहन
हार्डिंग रोड के दोनों किनारे 300 वाहन क्षमता, अनिसाबाद चेकपोस्ट की ओर से आनेे वाले बड़े-छोटे वाहन
पाटलिपुत्रा स्टेडियम 200 वाहन क्षमता, हजीपुर वैशाली व फतुहा की ओर से आनेवाले छोटे वाहन
बुद्धा स्मृति पार्क के निकट मल्टी लेवल पार्किंग 350 वाहन क्षमता, फतुहा, नालंदा ,नवादा की ओर से आनेवाले छोटे वाहन
वीरचंद पटेल पथ 100 वाहन क्षमता, गांधी सेतु, फतुहा की ओर से आने वाले छोटे वाहन
मिलर हाइ स्कूल मैदान 100 वाहन क्षमता, दानापुर, दीघा व जेपी सेतु से होकर आनेवाले छोटे वाहन
इंड्रस्ट्रीयल एरिया में फुटपाथ से सटाकर 100 वाहन क्षमता, दानापुर, दीघा व जेपी सेतु से होकर आनेवाले छोटे वाहन
गोलघर पहलवान घाट के पास 100 वाहन क्षमता,दीघा व जेपी सेतु से आनेवाले छोटे व हरे पासधारक वाहनों के लिए
पटना साइंस कॉलेज 100 वाहन क्षमता, गांधी सेतु फतुहा से गायघाट होतेे हुए अशोक राजपथ आनेवाले छोटे वाहन
पटना कॉलेज परिसर 100 वाहन क्षमता, गांधी सेतु फतुहा से गायघाट होतेे हुए अशोक राजपथ आनेवाले छोटे वाहन
सहयोग हॉस्पिटल के सामने 200 वाहन क्षमता, दानापुर, दीघा व जेपी सेतु से होकर आनेवाले छोटे वाहन
एएन सिन्हा इंस्टीच्यूट 50 वाहन क्षमता, छोटे वाहनों तथा हरे कार्डधारक विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के लिए