ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज सुनाई जायेगी बिनोद यादव हत्याकांड के दोषी अभियुक्तों को सजा

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया। व्यवहार न्यायालय नवगछिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय बहादुर यादव की अदालत में
बिनोद यादव हत्याकांड के एक मामले की अंतिम सुनवाई करने के बाद शनिवार को दोषी करार दिये गए छह अभियुक्तों को आज सोमवार 21 अगस्त 2017 को उसी अदालत द्वारा सजा सुनायी जायेगी। जिसे लेकर नवगछिया अदालत परिसर में गहमागहमी का माहौल रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार को दोषी करार देने के पहले से नवगछिया अदालत और अनुमंडल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी।
बताते चलें कि राजद के बाहुबली नेता रसलपुर निवासी बिनोद यादव की 20 अगस्त 2016 की सुबह लगभग 7 बजे उनके बासा के समीप ही गोलियों से हत्या कर दी गयी थी।